सोमवार, 29 दिसंबर 2025

आज का इतिहास : 29 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं...

 


सुनील गावस्कर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर

29 दिसंबर 1983 को भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेन्नई में वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध नाबाद 236 रन का अपना सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर बनाया। जो उस समय किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ का सर्वोच्च स्कोर था। वर्तमान में भारतीय क्रिकेटरों में सर्वाधिक व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर 319 रन वीरेन्द्र सहवाग के नाम दर्ज है, जो 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध था।  


जैव विविधता संधि लागू दिवस

संयुक्त राष्ट्र की जैव विविधता संधि 29 दिसंबर 1993 को प्रभाव में आई। इसी कारण प्रारंभ में यह दिन अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता था, जिसे बाद में 22 मई कर दिया गया।


जन्म दिवस -


• मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी

मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता, गायक और संगीतज्ञ मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी का जन्म 29 दिसम्बर 1900 को गोवा में मंगेशी गांव में हुआ था। वे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पिता थे। उनके नाम पर भारतीय संगीत, नाट्य, कला, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में "मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार" स्थापित है।


रामानन्द सागर जी

भारत में सबसे लंबे समय तक चले और सर्वाधिक लोकप्रिय टेलीविज़न धारावाहिक "रामायण" बनाकर इतिहास रचने वाले प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक रामानन्द सागर जी का जन्म 29 दिसंबर 1917 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने आँखेंं, ललकार, गीत आरजू आदि अनेक सफल फ़िल्मों का निर्माण भी किया।


निधन -


पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर

भारत के प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर (1897-1967) ग्वालियर घराने से संबंधित थे। आज़ादी की पहली सुबह उनके ही स्वरों से राग- 'देश' में निबद्ध होकर बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना ‘वन्देमातरम्’ आकाशवाणी से प्रसारित हुई थी। 


मंजीत बावा

प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मंजीत बावा (1941-2008) पहले चित्रकार थे, जिन्होंने पश्चिमी कला में प्रभावी ग्रे और ब्राउन से हटकर लाल और बैंगनी जैसे रंगों को चुना। उनके चित्रों पर प्रकृति, सूफी रहस्यवाद और भारतीय धर्म का गहरा प्रभाव था।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें