गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

इतिहास : 25 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ



•  अटल जी की जयंती 'सुशासन दिवस'


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण भारत में 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक और प्रखर वक्ता, कवि तथा अत्यंत लोकप्रिय राजनेता थे। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पहली बार 16 मई 1996, दूसरी बार 19 मार्च 1998 और तीसरी बार 13 अक्टूबर 1999 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 1998 में पोखरण में पाँच परमाणु परीक्षण कर विश्व को भारत की परमाणु क्षमता का अहसास कराया। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई। राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान के लिए उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। 


पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती 


महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी (1861–1946) महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने 1916 में 'बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय' (BHU) की स्थापना की, जो भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है। राष्ट्र सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए 2014 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

 

Christmas Day 

 

क्रिसमस ईसा मसीह या यीशु (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन मसीही समाज के लोग अपने आराध्य प्रभु यीशु की आराधना करते हैं, जिन्होंने दुनिया को प्रेम, क्षमा, करुणा का संदेश दिया। उनके आगमन की खुशी में अपने घरों की विशेष साज-सज्जा कर एक-दूसरे को उपहार देते हुए खुशियाँ बाँटते हैं। 


गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ सोवियत संघ का अंत 


25 दिसंबर 1991 को सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव के इस्तीफे के साथ ही सोवियत संघ का आधिकारिक तौर पर अंत हो गया। सोवियत संघ के विघटन से रूस, यूक्रेन, बेलारूस, अज़रबैजान, जॉर्जिया, आदि 15 स्वतंत्र गणराज्यों का उदय हुआ। 


चार्ली चैपलिन का निधन 


 हॉलीवुड के मूक फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को स्विट्जरलैंड में हुआ। अपनी प्रतिष्ठित "द ट्रैम्प" (The Tramp) भूमिका के लिए मशहूर, चैपलिन का 75 वर्षों का करियर मूक सिनेमा के सुनहरे दौर का प्रतीक रहा। 


धर्मवीर भारती जी का जन्म दिवस 


धर्मवीर भारती जी (1923–1997) आधुनिक हिन्दी साहित्य के महान रचनाकार थे। उनका उपन्यास 'गुनाहों का देवता' तथा काव्य-नाटक 'अंधा युग' हिन्दी साहित्य की कालजयी कृतियाँ हैं। वे लंबे समय तक 'धर्मयुग' पत्रिका के संपादक रहे और साहित्य को आधुनिक संवेदनाओं से जोड़ा।


संगीतकार नौशाद का जन्म दिवस 


नौशाद (1919–2006) हिन्दी सिनेमा के सर्वाधिक प्रभावशाली संगीतकारों में से एक थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय फिल्म संगीत से जोड़ा। बैजू बावरा, मुग़ल-ए-आज़म और मदर इंडिया जैसी फिल्मों में उनका संगीत भारतीय फिल्म संगीत की धरोहर माना जाता है। 


• सर आइज़ैक न्यूटन का जन्म दिवस 


सर आइज़ैक न्यूटन  (1642–1727) विश्व इतिहास के महानतम वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। उन्होंने 'गति के नियम' और 'सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत' प्रतिपादित किया। उनकी पुस्तक 'प्रिंसिपिया' आधुनिक भौतिकी की आधारशिला मानी जाती है। 


ज्ञानी ज़ैल सिंह जी की पुण्यतिथि 


ज्ञानी ज़ैल सिंह (1916–1994) भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। वे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे और पंजाब के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे। राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति के एक जटिल दौर से जुड़ा रहा, फिर भी वे सादगी और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं।


• चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की पुण्यतिथि 


चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी (1878–1972) स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और प्रशासक थे। वे स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल रहे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और भारत के गृहमंत्री के रूप में भी उन्होंने सेवा दी। 


बुधवार, 24 दिसंबर 2025

इतिहास : 24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस


'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' भारत में प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1986 में 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम' को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और संरक्षण तंत्र के प्रति जागरूक करना है।


अमर गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म दिवस 


हिंदी सिनेमा के अमर पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म 24 दिसम्बर 1924 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने फ़िल्म संगीत में अपने जीवनकाल में हजारों गीतों को आवाज़ दी और उन्हें पद्मश्री, कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 


 • वाजपेयी जी को 'भारत रत्न' देने की घोषणा 


भारत सरकार ने 24 दिसंबर 2014 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय जी (मरणोपरांत) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा की थी। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी ने 27 मार्च 2015 को वाजपेयी जी को उनके आवास पर यह सम्मान प्रदान किया। 


विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना 


 गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर ने 23 दिसंबर 1921 को शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में 'विश्व-भारती विश्वविद्यालय' की स्थापना की थी। वर्ष 1951 में इसे एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया। सितंबर 2023 में 'यूनेस्को' ने 'शांतिनिकेतन' को 'विश्व विरासत स्थल' के रूप में मान्यता दी। 


वास्को डी गामा का भारत में निधन 


1498 में यूरोप से भारत का सीधा समुद्री मार्ग खोजने वाले प्रसिद्ध पुर्तगाली खोजी नाविक 'वास्को डी गामा' की मृत्यु 24 दिसंबर 1524 को कोच्चि (केरल) में हुई थी। उन्हें यहीं दफनाया गया, फिर 1538 में उनके अवशेष पुर्तगाल ले जाए गए। 


विश्व शतरंज चैंपियन बने विश्वनाथन आनंद


24 दिसंबर 2000 को विश्वनाथन आनंद ने FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। वे विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने। आगे चलकर 2007, 2008, 2010 और 2012 में भी वे विश्व चैंपियन बने। उनकी सफलता से भारत में शतरंज को व्यापक लोकप्रियता मिली और आगे चलकर कई युवा ग्रैंडमास्टर्स उभरे।



मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

इतिहास : 23 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं




किसान दिवस 


23 दिसम्बर को भारत में 'किसान दिवस' मनाया जाता है। इस दिन प्रमुख किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 23 दिसम्बर 1902 को उत्तर प्रदेश के शहरी जिले में हुआ था। भारतीय कृषि नीति में उनके योगदान को याद किया जाता है यह दिन सैनिकों के सम्मान और अधिकार पर केंद्रित है।


शनि के उपग्रह 'रिया' की खोज 


इटालियन-फ़्रांसीसी खगोलशास्त्री जियोवनी डोमेनिको कैसिनी ने 23 दिसंबर 1672 को शनि के चंद्रमा रिया (रिया) की खोज की थी। यह शनि का दूसरा चंद्रमा था। कैसिनी ने रिया के अलावा शनि के तीन अन्य मूनों इपेटस (1671), टेथिस (1684) और डायोन (1684) की भी खोज की। रिया शनि का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है। 


पी. वी. नरसिंह राव जी की स्मृति 


पामुलापति वैंकट नरसिंह राव जी भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की दिशा में धीरे-धीरे ख़त्म कर दिया। 23 दिसम्बर 2004 को उनका निधन हो गया। वर्ष 2024 में भारत सरकार ने उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया।


रामवृक्ष बेनीपुरी जी का जन्म दिवस


23 दिसंबर 1899 को हिंदी के महान वैज्ञानिक रामवृक्ष बेनीपुरी जी का जन्म हुआ। वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए हैं और उनके साहित्य में सामाजिक वैयक्तिकता और राष्ट्रीय भावना का तंबाकू रूप शामिल है। 'जय प्रकाश', 'नेत्रदान', 'सीता की मां', 'विजेता', 'मील के पत्थर', 'गेहूँ और गुलाब' आदि उनकी प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।


स्वामी श्रद्धानन्द जी की स्मृति 


स्वामी दयानंद सरस्वती जी के शिष्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद जी ने 1901 में ब्रिटेन में वैदिक धर्म और भारतीय शिक्षा दीक्षा वाले संस्थान "गुरुकुल" की स्थापना की। इस समय यह मानद विश्वविद्यालय है, जिसका नाम 'गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय' है। 23 दिसम्बर 1926 को उनका निधन हो गया।



सोमवार, 22 दिसंबर 2025

इतिहास : 22 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

 



श्रीगुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व


श्रीगुरु गोविंद सिंह जी (1666–1708) सिख पंथ के दसवें एवं अंतिम मानव गुरु थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 ई. को पटना साहिब (वर्तमान बिहार) में हुआ। उनका जीवन धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। 1699 ई. में बैसाखी के अवसर पर उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने सिख समुदाय को एक संगठित, अनुशासित और समानतावादी पहचान दी। उन्होंने अन्याय और धार्मिक उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष को धर्म का अंग माना। उन्होंने 'दसम ग्रंथ' की रचना की, जिसमें वीर रस, नीति और आध्यात्मिक चिंतन का समन्वय है। 1708 ई. में नांदेड़ (महाराष्ट्र) में उन्होंने 'गुरु ग्रंथ साहिब' को सिखों का शाश्वत गुरु घोषित किया।


राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)


श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (1887-1920) एक महान् भारतीय गणितज्ञ थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 22 दिसम्बर को 'राष्ट्रीय गणित दिवस' मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर 1887 को कोयम्बटूर के समीप ईरोड नाम के ग्राम में हुआ था। इन्होंने संख्या सिद्धांत, विश्लेषण, अनंत श्रेणियाँ और निरंतर भिन्नांशों में महत्वपूर्ण परिणाम दिए। उनके द्वारा गणित के लिए किए गए अनुसंधान आज भी दुनिया भर के गणितज्ञों के लिए प्रेरणा हैं। हालांकि इनके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य अभी भी वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। 


भारत में पहली मालगाड़ी चली


भारत में पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी, लेकिन पहली मालगाड़ी 22 दिसंबर 1851 को उत्तराखंड के रुड़की से पिरन कलियर के बीच चलाई गई थी। गंगा नहर के निर्माण के लिए मिट्टी और निर्माण सामग्री ढोने के लिए इस भाप इंजन वाली ट्रेन का उपयोग किया गया था, जो 10 किमी की दूरी 38 मिनट में तय करती थी। इस ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले भाप इंजन का नाम 'थॉमसन' था, जिसे इंग्लैंड से मंगाया गया था।

रविवार, 21 दिसंबर 2025

इतिहास : 21 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं...

 



महात्मा गांधी का धमतरी आगमन 


अपने प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महात्मा गांधी जी 21 दिसंबर 1920 को धमतरी पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के आमंत्रण पर वे कंडेल नहर सत्याग्रह में शामिल होने के लिए आए थे। गांधी जी के आगमन की सूचना मात्र से ही ब्रिटिश सरकार ने किसानों पर लगाए गए जुर्माने (नहर पानी टैक्स) को वापस ले लिया, जो एक बड़ी जीत थी। मकईबंध चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी जी ने सत्य, अहिंसा आधारित सत्याग्रह का महत्व प्रतिपादित करते हुए कंडेल नहर सत्याग्रह के सफल संचालन के लिए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी, नारायण राव मेघावाले जी और सुंदरलाल शर्मा जी की सराहना की। गांधीजी का यह प्रवास असहयोग आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ में जनजागरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था।


ठाकुर प्यारेलाल सिंह जयंती 


ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी (1891-1954) छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता थे। उनका जन्म 21 दिसम्बर 1891 ई. को राजनांदगांव जिले के 'दैहान' नामक ग्राम में हुआ था। उन्होंने राजनांदगांव में मिल मज़दूरों को संगठित किया। उनके नेतृत्व में 1919 में मज़दूरों ने देश की सबसे पहली और लम्बी हड़ताल की थी। वे 1920 में महात्मा गाँधी के संपर्क में आए और असहयोग आंदोलन एवं सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रहते हुए जेल गए। 1937 में रायपुर नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1945 में छत्तीसगढ़ के बुनकरों को संगठित करने के लिए आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बुनकर सहकारी संघ की स्थापना हुई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उनकी स्मृति में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान' दिया जाता है। 


• पंडित सुन्दरलाल शर्मा जयंती 


'छत्तीसगढ़ का गाँधी' कहे जाने वाले पंडित सुन्दरलाल शर्मा जी (1881-1940) का जन्म 21 दिसम्बर 1881 ई. को राजिम के निकट महानदी के तट पर बसे ग्राम चंद्रसूर में हुआ था। वे अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और कवि थे। उन्होंने हिन्दी तथा छत्तीसगढ़ी में लगभग 18 ग्रंथों की रचना की, जिसमें 'छत्तीसगढ़ी दान-लीला' उल्लेखनीय है। वे 'राष्ट्रीय कृषक आंदोलन', 'मद्यनिषेध', 'आदिवासी आंदोलन' तथा 'स्वदेशी आंदोलन' से जुड़े रहे। 'असहयोग आंदोलन' के दौरान जेल गए। हरिजनोद्धार व सामाजिक सुधार के उनके कार्यों की महात्मा गांधी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहित्य/आंचिलेक साहित्य के लिए 'पण्डित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान' प्रदान किया जाता है। बिलासपुर में इनके नाम पर 'पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय' स्थापित है। 

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

20 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं



महात्मा गांधी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन 


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छत्तीसगढ़ की प्रथम यात्रा 20 दिसंबर 1920 को हुई थी, जिसमें वे पंडित सुंदरलाल शर्मा के साथ रायपुर आए थे। धमतरी के कण्डेल सत्याग्रह (नहर सत्याग्रह) के लिए आए गांधीजी ने इस यात्रा के दौरान रायपुर में सभाएं कीं और लोगों को असहयोग आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे पूरे अंचल में स्वतंत्रता की अलख जगी। रायपुर स्टेशन पर आगमन के बाद, उन्होंने आज के गांधी चौक पर सभा की तथा रायपुर के आनंद वाचनालय (ब्राह्मणपारा) में महिलाओं को संबोधित किया, जहाँ महिलाओं ने उन्हें तिलक स्वराज फंड के लिए अपने गहने भेंट किए।


रॉबर्ट क्लाइव बंगाल के पहले गवर्नर नियुक्त 


1757 ई. में प्लासी के युद्ध में विजय के पश्चात रॉबर्ट क्लाइव को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बंगाल का पहला गवर्नर नियुक्त किया गया। यद्यपि उस समय औपचारिक प्रशासन नवाब के नाम पर चलता रहा, परंतु वास्तविक सत्ता कंपनी और क्लाइव के हाथों में केंद्रित हो गई। रॉबर्ट क्लाइव की भूमिका ने भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की संस्थागत नींव रखी, जिसके कारण क्लाइव को भारत में ब्रिटिश सत्ता का संस्थापक माना जाता है।


• 61वाँ संविधान संशोधन से मताधिकार की आयु 18 वर्ष 


भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं को अधिक व्यापक भागीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से 61वें संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों में मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। यह परिवर्तन अनुच्छेद 326 में संशोधन के माध्यम से किया गया। संसद द्वारा यह संविधान संशोधन अधिनियम 20 दिसंबर 1988 को पारित हुआ और 28 मार्च 1989 को प्रभावी हुआ। 


अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस


अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2005 में इसे घोषित किया, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानव एकता, समानता और साझा उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है। इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, सामाजिक न्याय और सतत विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है।


एडोल्फ हिटलर की रिहाई 


20 दिसंबर 1924 को, एडोल्फ हिटलर को 1923 के असफल बीयर हॉल पुट्स (तख्तापलट) के लिए राजद्रोह के मामले में नौ महीने की कैद के बाद लैंड्सबर्ग जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल में रहते हुए उसने अपनी पुस्तक 'Mein Kampf' लिखना शुरू किया। रिहाई के बाद, उसने नाजी पार्टी को पुनर्गठित किया और 1933 में चांसलर बनने का मार्ग प्रशस्त किया।


भारतीय गोल्फ संघ की स्थापना 


Indian Golf Union (IGU) की स्थापना 20 दिसंबर 1955 को की गई थी। यह भारत में गोल्फ का सर्वोच्च राष्ट्रीय शासी निकाय है, जो नई दिल्ली में स्थित है। यह 194 से अधिक क्लबों के साथ देश में गोल्फ के विकास, अखिल भारतीय एमेच्योर/जूनियर टूर्नामेंटों के आयोजन, और अंतरराष्ट्रीय टीमों (एशियाई खेल) के चयन व प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदार है। 


(विभिन्न स्रोतों पर आधारित)




शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

इतिहास : 13 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं

 


 • भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला (2001)


13 दिसम्बर 2001 को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाँच आतंकवादियों ने भारतीय संसद पर हमला किया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकी मार गिराए गए। इस घटना में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और संसद सुरक्षा के 9 कर्मियों सहित कुल 9-10 व्यक्तियों ने प्राण गंवाए। यह घटना भारत-पाक तनाव के चरम “ऑपरेशन पराक्रम” का कारण बनी।


डॉ. शरद कुमार दीक्षित का जन्म (1930)


13 दिसम्बर 1930 को पंढरपुर (महाराष्ट्र) में जन्मे डॉ. शरद कुमार दीक्षित अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और “द इंडिया प्रोजेक्ट” के संस्थापक थे। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी सेवाएँ प्रदान कीं। मानव सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।


उपन्यासकार इलाचन्द्र जोशी का जन्म (1903)


प्रसिद्ध हिंदी मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार और समीक्षक इलाचन्द्र जोशी का जन्म 13 दिसम्बर 1903 को अल्मोड़ा में हुआ। ‘संन्यासी’, ‘परदे की रानी’ और ‘मुक्तिपथ’ जैसे उपन्यास उनके मनोविश्लेषणात्मक लेखन की प्रमुख कृतियाँ हैं। उनके जन्म वर्ष को लेकर कुछ स्रोतों में 1902–1903 का अंतर मिलता है, तथापि 13 दिसम्बर तिथि व्यापक रूप से स्वीकृत है।


अलबेरूनी का निधन (1048)


फ़ारसी विद्वान अल-बीरूनी (अलबेरूनी) का निधन 13 दिसम्बर 1048 को हुआ। वे विज्ञान, गणित, संस्कृत, भूगोल और तुलनात्मक संस्कृति-अध्ययन के अग्रणी माने जाते हैं। उनकी कृति “किताब-अल-हिंद” मध्यकालीन भारत का सबसे विस्तृत और विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करती है।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन प्रारंभ (1890)


13 दिसम्बर 1890 को कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन शुरू हुआ, जिसमें फ़िरोज़शाह मेहता अध्यक्ष बने। यह अधिवेशन ब्रिटिश भारतीय शासन में संविधानिक सुधारों और नागरिक अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण था।


संविधान सभा में उद्देशिका (Preamble) का प्रारूप स्वीकार (1946)


13 दिसम्बर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में उद्देशिका (Objectives Resolution) पेश की, जिसने स्वतंत्र भारत के संविधान की आधारभूत भावना और मूल्यों को निर्धारित किया। यही प्रस्ताव आगे चलकर संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का आधार बना।


भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस खुंखर को कमीशन (1989)


13 दिसम्बर 1989 को भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस खुंखर (INS Khukri-2) सेवा में शामिल हुआ। यह “खुखरी वर्ग” का पहला युद्धपोत था, जिसने भारतीय नौसैनिक क्षमता को सुदृढ़ किया।


- ललित मानिकपुरी, छत्तीसगढ़